फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जाएगा एक-एक क्षेत्र का विकास:मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान पीएम-कुसुम के तहत प्रदेश में सोलर वाटर पंपिंग का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों और लाभार्थी किसानों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत राज्य में 75 फीसदी सब्सिडी के साथ तीन एचपी से 10 एचपी क्षमता के स्टैंड अलोन सोलर पंप को स्थापित करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत 30 फीसदी केंद्रीय वित्तीय सहायता भारत सरकार प्रदान करती है और 45 फीसदी सबसिडी प्रदेश सरकार देती है। किसानों को सिर्फ 25 प्रतिशत अनुदान पर ही सोलर पंप मिल जाता है। वीसी में उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में 59 सोलर पंप लग चुके हैं और योजना के अनुसार लाभार्थियों को सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने योजना का लाभ उठाने वाले कृष्ण, देवीदयाल, प्रवेश कुमार, सतबीर सिंह, दिलबाग सिंह और रघबीर सिंह को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। बताया कि इस प्रमाणपत्र पर संबंधित किसान की पूरी जानकारी है कि उसने कितने हॉर्स पावर का सोलर वाटर पंप लिया है और कितनी सब्सिडी उसे मिली है और उसने कितनी राशि का भुगतान किया है। उन्होंने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को कहा कि इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि किसानों का इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, एपीओ अजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें