फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा में ई दिशा केंद्र को खंड एवं पंचायत कार्यालय में किया गया स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मार्केट कमेटी में चल रहे ई दिशा केंद्र को लाडवा भवन रोड पर स्थित खंड एवं पंचायत कार्यालय में स्थानांतरित किया गया। अब लाडवा एसडीएम से संबंधित ई-दिशा के सभी कार्य खंड एवं पंचायत कार्यालय में बने ई दिशा केंद्र में हुआ करेंगे। इसके साथ-साथ अभी लाडवा डीएसपी का कार्यालय अनाज मंडी में स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में कुछ दिनों तक रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लाडवा मार्केट कमेटी कार्यालय में 25 जनवरी 2018 में लाडवा मार्केट कमेटी कार्यालय से ई दिशा केंद्र चल रहा था और लोगों के कामकाज वहीं से किए जा रहे थे। परंतु अब बरसात का मौसम और भवन की हालत खस्ता को देखते हुए ई दिशा केंद्र वहां से स्थानांतरित कर खंड एवं पंचायत कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। जिससे अब लाडवा हलके के लोगों के जितने भी ई-दिशा केंद्र से संबंधित कार्य हैं खंड एवं पंचायत कार्यालय में बने ई दिशा केंद्र में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वहां से सारा सामान शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है और कार्य भी यही पर किया जा रहा है। एक-दो दिन में पूरे सुचारू रूप से इस ई दिशा केंद्र को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। बाकी किसी को यदि कोई कार्य है भी तो अब यहीं पर उन लोगों के कार्य को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें