कुरुक्षेत्र। जिला नगर योजनाकार अधिकारी द्वारा अवैध कालोनियों में तोड़-फोड़ के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिलाधीश शांतनु शर्मा ने जारी आदेशों में कहा कि जिला नगर योजनाकार कार्यालय के पत्र के आधार पर अवैध काॅलोनियों व अवैध निर्माणों को तोड़ने के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखना जरूरी है। इसलिए नगर पालिका लाडवा के एमई प्रवेश को लाडवा ब्लॉक, बीएओ शाहाबाद ओमप्रकाश को ब्लॉक शाहाबाद, जीवीएच एचएलडीबी कुरुक्षेत्र पवन कुमार ब्लॉक थानेसर व पीडब्लूडी बीएंडआर पिहोवा के उपमंडल अभियंता सुरेंद्र सिंह को पिहोवा ब्लॉक के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।