लाडवा ।पेड में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
लाडवा। हिनोरी मार्ग पर भगतराम धर्मकांटे के पास गैस सिलिंडर लीक होने से एक दुकान के बाहर अंडे के खोखे में आग लग गई। आग लगने से दुकान के बाहर रखा सामान व खोखा तरह जलकर राख हो गया। दुकानदार ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार गुलफाम ने बताया कि वह अंडे की रेडी लगाने का काम करता है। वीरवार दोपहर लगभग 2:00 बजे वह गैस जलाकर कम कर रहा था। अचानक सिलिंडर लीक होने से आग पकड़ ली। उसने आग को अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सका। बरगद के पेड़ ने भी आग पकड़ ली। गनीमत रही कि आग से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।