फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड पर पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर दोनों युवकों को घायल कर मौके से फ़रार हो गए। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी में घायल राजेश कुमार निवासी गांव मुर्तजापुर ने बताया कि वह तथा सौरभ मोटरसाइकिल पर कुरुक्षेत्र जा रहे थे। जब वे मन्नत फार्म के पास पहुंचे तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर अमन सैनी व मुकेश सैनी आए और अपनीं मोटरसाइकिल आगे अड़ा दी। उन्होंने मोटरसाइकिल रोकी तो उन पर चाकू से हमला कर दिया। अपने बचाव में शोर मचाया तो वे दोनों युवक तुरंत मौके से फ़रार हो गए। लोगों की मदद से वे अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें