फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीटीपी ने अवैध कॉलोनी में निर्माण किए नष्ट

विज्ञापन
पिहोवा। अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विज्ञप्ति 
विज्ञापन
पिहोवा। नगर व ग्राम आयोजना विभाग की टीम ने दो एकड़ भूमि में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की।
विज्ञापन

डीटीपी विक्रम कुमार ने बताया कि विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि संबंधित क्षेत्र में कॉलोनाइजर की ओर से बिना किसी वैध लाइसेंस और विभागीय स्वीकृति के प्लॉट काटे जा रहे हैं। सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने मौके पर बनी कच्ची सड़कें, बाउंड्री वॉल और अन्य अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अनुज कौशिक एसएमई ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहे।

पिहोवा। अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विज्ञप्ति 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें