फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैंटर में चूरा पोस्त लेकर पंजाब जा रहा चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने कैंटर चालक को 52 किलो डोडा/चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जसवंत सिंह निवासी आलमपुर जिला पटियाला अपने कैंटर में झारखंड से चूरा पोस्त लेकर पंजाब जा रहा था। सूचना पर टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को कैंटर समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि जसवंत सिंह चूरापोस्त बेचता है। वह अपने कैंटर में पंजाब से सामान लेकर कोलकाता व झारखंड जाता है। आते हुए आरोपी झारखंड से चूरापोस्त सामान के बीच में छिपाकर पंजाब ले जाकर बेचता है। आज भी वह अपने कैंटर में चूरापोस्त लेकर नौगजा पीर शाहाबाद पर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने नौ गजा पीर के पास पहुंचकर आरोपी जसवंत सिंह को कैंटर समेत काबू करके पूछताछ की तथा तलाशी ली। कैंटर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो कट्टों में 52 किलो डोडा/चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें