फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक, परिचालक से की मारपीट, केस दर्ज

Fri, 18 Jul 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा में कुछ युवकों ने हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक व चालक के साथ टिकट के लिए खुले पैसे को लेकर मारपीट की व सरकारी काम में बाधा डाली।
विज्ञापन


पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं युवकों ने चालक व परिचालक के साथ मारपीट के दौरान बस के शीशे भी तोड़ दिए।

पुलिस में दर्ज शिकायत में परिचालक प्रवीण कुमार ने कहा कि 10 जुलाई को सुबह वह चालक रमेश कुमार के साथ कैथल डिपो से बस लेकर कटड़ा के लिए निकले थे।

जैसे ही वे पिहोवा बस अड्डे से निकल रहे थे, तभी 3 युवक ट्यूकर गांव जाने के लिए बस में चढ़ गए और टिकट के खुले पैसे के लिए कहासुनी हो गई।

जैसे ही बस गांव ट्यूकर के बस अड्डे पर पहुंची तो युवकों ने परिचालक को बस से खींचकर नीचे उतार लिया और उससे मारपीट शुरू कर दी।

जब चालक उसे छुड़ाने आया तो युवकों ने उसे भी घायल कर दिया। बस परिचालक ने बताया कि युवकों ने पहले से ही फोन से अन्य युवकों को बुला लिया था। पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें