राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में ड्रीम पोडियम स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक जीत कर अपने जिले व शहर का नाम रोशन किया है। जूडो प्रतियोगिता कैथल में आयोजित की गई। जानकारी देते हुए प्रशिक्षक अजय कुमार व विकास ने बताया कि शान व दिवांश ने कैडेट एवं सब जूनियर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, साकेत कुमार ने सिल्वर, अजय व किशोर ने कांस्य पदक जीता है। प्रशिक्षक अजय ने बताया कि यह सभी विजेता खिलाड़ी चंडीगढ़ में 7 से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गये हैं। प्रशिक्षण विकास ने कहा कि अवश्य ही यह खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीत कर लौटेंगे। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, जसमेर कुमार, जसवंत व विनय कुमार मौजूद रहे।