बाबैन। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने सावित्री बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता कराई। इसका उद्देश्य पराली जलाने के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। उन्होंने चित्रकारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पराली न जलाने के लिए भी जागरूक किया। प्रतियोगिता में मिनचू ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय और सीरत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक अक्षय सैनी, प्रधानाचार्या खुशबू सैनी, अमित सैनी और अमीषा सैनी मौजूद रहे।