फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. सतपाल ने संभाला उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का पद

Tue, 03 Feb 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पद ग्रहण के अवसर पर डॉ .सतपाल सिंह बग्गा काे पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते अधिकारी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग में मेहनत, निष्ठा और कुशल कार्यशैली के बलबूते अपनी अलग पहचान बनाने वाले डॉ. सतपाल सिंह बग्गा ने सोमवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। डॉ. बग्गा इससे पूर्व प्राध्यापक एवं प्राचार्य के रूप में लंबे समय तक जिले में सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए नवाचारों और अनुशासित कार्यप्रणाली की पूर्व अधिकारियों द्वारा भी सराहना की जाती रही है। डॉ. सतपाल सिंह बग्गा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार नेहरा, सेवानिवृत्त प्राचार्य भजन सिंह राठौर, वीरेंद्र वालिया एवं रामपाल सरोहा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि डॉ. बग्गा के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी। इस मौके पर कार्यालय के अन्य प्राध्यापक, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें