फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. कृष्ण कुमार बने श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार

Tue, 17 Sep 2024 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार भार्गव का तीन साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के शल्य तंत्र विभाग के सहायक प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार जाटियान को रजिस्ट्रार नियुक्ति किया है। उनकी नियुक्ति सरकार के आगामी आदेशों तक की गई है। डॉ. कृष्ण कुमार जाटियान ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया और कुलपति का आभार प्रकट किया। गौरतलब हो कि डॉ.जाटियान का चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एक लंबा अनुभव है, इसके साथ ही विश्वविद्यालय के मुख्य संपदा अधिकारी होने के साथ-साथ संस्थापक रजिस्ट्रार होने का गौरव भी उनको प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें