कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम एवं प्रेरणा संस्था के संस्थापक डाॅ. जय भगवान सिंगला को दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर भरतनाट्यम की सुप्रसिद्ध नर्तकी एवं फ़िल्मी अदाकारा सुधा चंद्रन मौजूद रही। पूरे देश भर से 50 के करीब हस्तियों को जीवन में विशेष उपलब्धियां हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। इनमें हरियाणा से डाॅ. जय भगवान सिंगला के साथ विख्यात साहित्यकार डाॅ. मधु कांत एवं रमाकांता को भी सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन गोल्डन स्पैरो दिल्ली के निदेशक आरजे आरती मल्होत्रा एवं डाॅ. तिलक तंवर ने किया था। इस अवसर पर जूनागढ़ अखाड़ा के महान संत स्वामी वीरेंद्र आनंद, श्री राजमाता झंडेवालान के अध्यक्ष स्वामी राजेश्वरानंद, सारनाथ के स्वामी सोनम भी मौजूद रहे। वहीं कुरुक्षेत्र पहुंचने पर डाॅ. जय भगवान सिंगला का जोरदार स्वागत किया गया।