असंध। जलमाना स्थित सतगुरु रविदास बेगमपुर धाम में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर को नमन किया। कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। पूर्व अध्यक्ष व असंध भाजपा नेता राजेश आर्य पाढ़ा ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के कठिन जीवन-संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनकी अदम्य लगन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का उल्लेख किया। मंच का संचालन आंबेडकर एंड सोसाइटी के संस्थापक सदस्य राम चौहान ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से समाजसेवियों को सिरोपा और संविधान की प्रति भेंट की गई। कार्यक्रम में गुर्जेंट सिंह विर्क नंबरदार, पटवारी परमजीत सिंह खारा, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राज्य प्रधान जयपाल शर्मा, डॉ. रमेश पौड़ियां आदि उपस्थित रहे। संवाद