फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बॉयोलाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए डॉ. बुशरा होंगे सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रो. बुशरा अतीक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छह सितंबर को गोयल पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। छह सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित आठ वैज्ञानिकों को कुवि सम्मानित करेगा, जिसमें चार वैज्ञानिकों को गोयल और चार को राजीब गोयल पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इन्हीं में से एक युवा वैज्ञानिक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की प्रो. बुशरा अतीक को कैंसर बॉयोलाजी में उनके उत्कृष्ट शोध के लिए प्रतिष्ठित राजीब गोयल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। गोयल पुरस्कार आयोजन समिति के सह-अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि प्रो. बुशरा अतीक को कैंसर जीव विज्ञान में उनके उत्कृष्ट शोध के लिए राजीब गोयल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने ही प्रोस्टेट कैंसर आणविक उपप्रकार की नींव रखी। संयोजक प्रो. संजीव अरोड़ा ने बताया कि प्रो. अतीक ने कैंसर अनुसंधान में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें