फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अवनीश वर्मा बने जीजेयू के कुलसचिव

विज्ञापन
डा. अवनीश वर्मा। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अवनीश वर्मा को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा राजभवन से जारी पत्र में वीरवार को जारी गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने इसकी स्वीकृति दी है। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की सिफारिश के आधार पर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के अधिनियम 1995 (1) एवं राज्यपाल की धारा 11-बी (1) की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अवनीश वर्मा को जीजेयू का आगामी आदेशों तक कुलपति नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार डॉ. अवनीश वर्मा शीघ्र ही अपना पदभार संभालेंगे। डॉ. अवनीश वर्मा के कुलपति बनने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें