फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. आशीष को मिला 33 लाख रुपये के अनुसंधान का प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. आशीष प्रसाद को पौधों में एक बेगोमोवायरस प्रजाति संक्रमण के जीव विज्ञान पर काम करने के लिए भारत सरकार के विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड से स्टार्टअप अनुसंधान अनुदान प्राप्त हुआ है। इस अनुदान में उन्हें दो साल के अनुसंधान के लिए लगभग 33 लाख रुपये मिले हैं और इस वर्ष डॉ. आशीष प्रसाद को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से इंस्पायर फैकल्टी पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन

इस पुरस्कार में बेगोमोवायरस में प्रोटीन संशोधनों का अध्ययन करने के लिए पांच वर्षों के लिए 35 लाख रुपये का अनुदान शामिल है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. आशीष प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। शोध अनुसंधान विश्वविद्यालय की विशिष्ट पहचान है और कुवि शिक्षक इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान विभाग के अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र सिंह और अन्य सभी संकाय सदस्यों ने डॉ. प्रसाद को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें