फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा और रुबेला के टीके लगवाने में न बरते लापरवाही : हरप्रीत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेती नगराधीश हरप्रीत कौर।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश को एमआर (खसरा व रुबेला) से दिसंबर तक मुक्त करना है। अपने बच्चों को एमआर के दोनों टीके समय से लगवाएं। इसके लिए किसी भी प्रकार कोई लापरवाही नहीं करें। उक्त विचार नगराधीश हरप्रीत कौर ने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खसरा व रुबेला के दोनों टीके समय से लगवाएं, इनमें पहला टीका बच्चे को नौ महीने पर तथा दूसरा टीका 16 से 24 महीने होने पर लगवाएं। आगामी 19 जून से 25 जून तक एनीमिया मुक्त सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, इस सप्ताह में इलाज कराने वाले मरीज की काउंसलिंग भी होगी तथा अस्पताल आने वाली सभी महिलाओं की जांच भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एनीमिया मुक्त सप्ताह में छह से 59 महीने के बच्चे, पांच से नौ साल के बच्चे, 10 से 19 साल के किशोर, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं, गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाएं शामिल की जाएंगी। इस सप्ताह में एच.बी. परीक्षण और उपचार, रोग निरोधी आईएफए पूरकता, आहार विविधीकरण व आयरन वाले भोजन को बढ़ावा देना शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 जून तक बच्चों के विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जोकि 12 जून से शुरू हो चुका हैं। इस सप्ताह में बच्चों को संबंधित टीके लगाए जा रहे तथा उनका वैक्सीनेशन कार्ड भी चेक किया जा रहा है। इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सुखवीर सिंह,पीएमओ डॉ. अनुपमा सिंह, उप-सिविल सर्जन डाॅ. संदीप अग्रवाल, अर्बन नोडल ऑफिसर डॉ. नीलम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मनीषा, डॉ. शिवानी, आईएमए के प्रधान डॉ. राकेश भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें