फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रोन अत्यधिक संचरित डरने की बजाए सतर्क रहने और सावधानी बरतने की जरूरत: प्रो. नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में पाए गए डेल्टा वैरिएंट के जैसा ही है। फिलहाल यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है कि ओमिक्रॉन वायरस वैक्सीन के माध्यम से टूट सकता है या नहीं। इससे डरने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत है। यह बातें एम्स नई दिल्ली के पूर्व डीन प्रो. नरेंद्र मेहरा ने कही। वह गुरुवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से कोविड-19 का परिदृश्य विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के अधिसंख्य मामले नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के पाए गए हैं, जिसके बाद डब्ल्यूएचओ ने भी चिंता जाहिर की है। प्रो. मेहरा ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी से प्रकाशित एक श्वेत पत्र होस्ट इम्युनिटी एंड वैक्सीन कोविड-19 पुस्तक लिखी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि ओमिक्रॉन वायरस के कारण अगर तीसरी लहर की आशंका है, तो सरकार की ओर से उसकी तैयारी भी की गई है। इस मौके पर रसायन विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो. नीरा राघव, आयोजन सचिव डॉ. हरदीप आनंद, प्रो. संजीव अरोड़ा और डॉ. सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें