पिहोवा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 13 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के न्यायालय, लेबर चौक और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से उप-मंडलीय विधिक सेवा समिति के पीएलवी आमजन को 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के केस न्यायालयों में लंबित हैं, वे इस लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण ने कुरुक्षेत्र में भी हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं, ताकि लोगों की सहायता की जा सके।