फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में 24 से 25 जून तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों जूनियर वर्ग में (11-19) , सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के एकल और युगल टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे।जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव डॉ. पीसी तिवारी ने बताया कि जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आयु वर्ग 11 से 15 के लिए एकल मैच का प्रवेश शुल्क 500 रुपये और युगल मैच के लिए एक हजार रुपये निश्चित किया गया है। इसके अलावा आयु वर्ग 17 से 19, सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के लिए एकल मैच का प्रवेश शुल्क आठ सौ रुपये और युगल मैच के लिए 1200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन या नगर परिषद की ओर से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले जमा कराना होगा। पंजीकरण व प्रवेश शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 23 जून को शाम पांच बजे तक है। खिलाड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए द्रोणाचार्य बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन कोच रोहित और विवेक शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें