फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल काटने पर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। रुआं गांव में जमीन के विवाद में फसल काटने पर पुलिस की मौजूदगी में कई राउंड गोलियां चलीं। इस फायरिंग में एक गोली व्यक्ति की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया है जबकि दो अन्य व्यक्ति इसी दौरान हुए झगड़े में जख्मी हुए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर और पुलिस बल को तैनात किया गया है। गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस ने 11 नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रुआं गांव में दो पक्ष के बीच भूमि विवाद चल रहा है। गत माह में दर्शन सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में फसल कटाई थी। गत दिवस भी दर्शन सिंह पुलिस की मौजूदगी में फसल काट रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दर्शन सिंह द्वारा काटी जा रही फसल काटने का विरोध करने लगे। इस दौरान विरोध बढ़ता देख पुलिस ने बीच बचाव किया मगर दोनों पक्ष के बीच तकरार बढ़ती चली गई।
इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली मिट्ठू निवासी खरकड़ा की टांग में लगी जबकि झगड़े में दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए। पुलिस ने दर्शन सिंह की शिकायत पर जोगिंदर, सलिंद्र, काजी, दीपू, गुरदीप, गुरमीत, अमन, मोल्ड, दुष्यंत, विनय, अभिषेक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस कर रही मामले की छानबीन
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि रुआं गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद होने की सूचना मिली थी। यहां पर हथियारों से लैस होकर कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला किया था। वहां पर दो-तीन राउंड फायरिंग भी हुई है, जिसमें एक युवक की टांग में गोली लगी है। वहीं दो अन्य लोगों को भी चोट आई हैं। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें