फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू हो

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। मणिपुर हिंसा की आंच कुरुक्षेत्र भी पहुंच गई है और यहां के लोग भी मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। जिला के मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ एवं पीपीआईडी के सदस्यों द्वारा मणिपुर में हिंसा को लेकर उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम भेजा। इसमें मणिपुर सरकार को तुरंत बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि दंगों की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में उच्च स्तरीय कमेटी से करवाई जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर जिले सिंह सभरवाल राज्य अध्यक्ष, मूलनिवासी संघ हरियाणा, जिला अध्यक्ष राजपाल चौहान, अभिरंजन गौतम, बलवान सिंह पावरिया, जया लाल, परमलाल चौधरी, रोशन सिंह, कृष्ण लाल, एडवोकेट सुमित यादव, ईश्वरदास लोगिया पीपीआईडी के जिला अध्यक्ष,बलबीर सिंह प्रजापत, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के सीईसी मेंबर अभिषेक कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें