फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारतीय संस्कारों और संस्कृति के बारे में की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार बिजड़पुर में शिव सेना हिंदुस्तान के उप प्रधान शमा कांत पांडे महंत राजेंद्र पुरी से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने भारतीय संस्कारों और संस्कृति के बारे में विस्तार से चर्चा की। श्रद्धालुओं ने उत्साह से शनिवार को पूजा-अर्चना की। शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब के उप प्रधान शमा कांत पांडे ने परिजनों के साथ दरबार में श्रद्धा भाव से मथा टेका। शमा कांत पांडे ने कहा कि धार्मिक स्थलों का दौरा और संतों का आशीर्वाद न केवल व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है बल्कि समाज में नैतिकता, संस्कार और एकता की भावना को भी प्रबल करता है। उनके आगमन से दरबार में भक्तजन और स्थानीय लोग भारी संख्या में एकत्र हुए और उन्होंने शमा कांत पांडे का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने महंत से चर्चा करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, युवाओं को नैतिक मार्ग पर मार्गदर्शन देने और धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार के विषय पर विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें