फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं में अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक चेतना का विकास पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्राओं में अनुशासन, नैतिक मूल्यों व सामाजिक चेतना का विकास करने के उद्देश्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थानेसर में एनएसएस का शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत और वंदे मातरम् के साथ की गई। इसके बाद ओम उच्चारण के साथ ध्यान सत्र आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने शिविर का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डाइट से विशेष अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का शैक्षणिक उपयोग विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं पल्लवी गर्ग ने एआई का स्मार्ट उपयोग और इसके दुरुपयोग से होने वाले संभावित खतरे विषय पर छात्राओं को जागरूक किया। इसके अलावा एसएमसी प्रधान अंजू देवी ने नैतिक मूल्यों पर अतिथि व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. स्वाति चौधरी ने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रशासन, स्टाफ एवं स्वयंसेविकाओं का आभार व्यक्त किया। शिविर का समापन मनोरंजक गतिविधियों के साथ हुआ जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें