कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कुरुक्षेत्र चैप्टर की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें साइबर सुरक्षा और हरियाणा जल विनियामक प्राधिकरण (एचडब्ल्यूआरए) से जुड़े नियम पर चर्चा की गई। सेमिनार का शुभारंभ चैप्टर के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र पाल गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि आज के दौर में डिजिटल सुरक्षा और जल प्रबंधन उद्योग जगत के लिए बेहद जरूरी विषय बन चुके हैं। एनआईटी कुरुक्षेत्र के डॉ. अंकित कुमार जैन ने साइबर हमलों से बचाव के तकनीकी उपायों की जानकारी दी। साइबर विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने डिजिटल सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन को लेकर सरल और उपयोगी सुझाव साझा किए। वहीं, एचडब्ल्यूआरए के सलाहकार परवीन पांचाल ने उद्योगों को जल स्रोतों के पंजीकरण और नियमों की कानूनी जानकारी दी। वित्त सचिव अक्षय मित्तल ने कहा कि भविष्य में भी चेंबर इस तरह के जानकारी पूर्ण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। सेमिनार में महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंघल, अमित सैनी, सिद्धार्थ, ओपी खुराना, मंगत राम, नवीन, रचित बंसल, रोशन लाल गर्ग, निपुण सभरवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।