फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आगामी कार्यकारिणी के चुनाव के लिए की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सुधार सभा की बैठक धर्मशाला प्रांगण में हुई। मनोज पटवा ने कहा कि सभा की आगामी कार्यकारिणी के चुनाव निर्धारित समय पर पूर्ण पारदर्शिता और नियमों के अनुसार कराए जाएंगे। चुनाव से पूर्व सदस्यता के लिए प्राप्त सभी आवेदनों की विधिवत जांच कर पात्र आवेदकों को सदस्य बनाया जाएगा। सभा की वार्षिक रिपोर्ट भी जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। इससे चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो और सभी इच्छुक सदस्य स्वतंत्र रूप से चुनाव में भाग ले सकें। मनोज पटवा ने बताया कि चुनाव से संबंधित समस्त कार्यों के सुचारु संचालन के लिए दयानंद आर्य को तीन अन्य सदस्यों के साथ अधिकृत किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस समिति पर विश्वास जताया। सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान साहिब सिंह, कोषाध्यक्ष वकील पांचाल, प्रबंधक सतपाल पांचाल, जयपाल पांचाल, दयानंद पांचाल, राजपाल पांचाल, कर्मवीर पांचाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें