फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शराब के नशे में जहरीला पदार्थ निगलने से दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। खेड़ी ब्रह्माण में संदिग्ध परिस्थति में जहरीला पदार्थ निगलने से दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सतविंद्र सिंह 45 के रूप में हुई। सतविंद्र खेतीबाड़ी का काम करता था। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में गलती से उसने कोई दवा निगल ली। पुलिस को दिए बयान में राजकमल ने बताया कि उसका चाचा सतविंद्र सिंह एक टांग से दिव्यांग था। नौ अप्रैल को उसके चाचा ने शराब के नशे में बैठक में रखी कोई दवा निगल ली, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। सूचना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल भर्ती कराया। यहां चले कई दिन के इलाज के बाद सतविंद्र ने दम तोड़ दिया। लाडवा पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें