कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने स्कूटी सवार को आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद कुमार उर्फ छोटा निवासी बाबैन दोनों पैरों से अपाहिज है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को भी कब्जे में लिया है। एएनसी प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम बाबैन बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि प्रमोद कुमार स्मैक बेचने का धंधा करता है। आज भी वह स्मैक बेचने के लिए अपनी स्कूटी पर शाहाबाद जाएगा। टीम ने शाहाबाद रोड पर नाकाबंदी कर नजर रखनी शुरू दी। कुछ देर बाद बाबैन की तरफ से स्कूटी पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को भी कब्जे में लिया गया। संवाद