फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित होंगे धुमन सिंह किरमच

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धुम्मन सिंह किर​मच।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश के प्रतिष्ठित जल प्रहरी सम्मान के लिए इस बार 16 राज्यों के 33 जल संरक्षकों को चयनित किया गया है, जिनमें हरियाणा प्रदेश से एकमात्र धुम्मन सिंह किरमच भी चयनित हुए हैं। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति उनके योगदान के लिए जल प्रहरी सम्मान समारोह के चौथे आयोजन में आज 13 दिसंबर को नई दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

धुमन सिंह किरमच भाजपा कुरूक्षेत्र के पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। इस आयोजन को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जहां सहयोग प्रदान किया गया है वहीं यूएनओपीएस, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन, सीईईडब्ल्यू, जर्मन जीआईजेड और शहरी विकास मंत्रालय से संबद्ध एनआईयूए विशेषज्ञ, सहयोगी के तौर पर सहभागी हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आमंत्रित हैं। साथ ही ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, लोकसभा सांसद गोपाल शेट्टी, रमेश बिधूड़ी, उन्मेश पाटिल, प्रवेश वर्मा और जल संसाधन की संसदीय समिति सभापति पर्बतभाई पटेल व सदस्य बलबीर सिंह सीचेवाल, जस्टिस एसएस चौहान सहित देश के कई नामचीन जल विशेषज्ञ आमंत्रित हैं। धुम्मन सिंह ने बताया कि जल प्रहरी सम्मान समारोह देशभर में जल रक्षकों द्वारा किए गए अथक प्रयास का उत्सव है। जल संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को पहचानना और उसकी सराहना करना उनके लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सीओपी 33 की मेजबानी का ऐलान कर चुका है। इसलिए जरूरी है कि प्रत्येक भारतीय यह सुनिश्चित करें कि सभी जल स्रोतों में स्वच्छ जल हो ताकि जलवायु रक्षा, जल सुरक्षा की जा सके। जल संरक्षण, संवर्धन में हर युवा योगदान दे व एक बूंद भी पानी बर्बाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें