फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी के लव को पदक जीतने पर मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के होनहार पहलवान लव गुलिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है।
लव ने किर्गिस्तान में आयोजित एशियन अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और देश का गौरव बढ़ाया था। वह मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे भारत लौटे, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवारजनों और गांववासियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। लव गुलिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। हर कोई लव की मेहनत और लगन की सराहना कर रहा है। सम्मान समारोह में लव गुलिया ने कहा कि उनका सपना है कि वे एक दिन ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतें इसके लिए वे निरंतर अभ्यास करेंगे। जिले के सेक्टर-पांच में रहने वाला लव गुलिया मूल रूप से सोनीपत के पुरखास के रहने वाले हैं। कोच सुभाष ने बताया कि लव शुरुआत से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं उनमें खेल के प्रति जुनून है, जो उन्हें आगे और ऊंचाइयों तक ले जाएगा। परिजनों ने भी लव की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे जिले और देश की उपलब्धि है। लव को सम्मानित करने के दौरान परदादा चंद्र सिंह, दादा बलवान, पिता डीएसपी रमेश गुलिया, कोच सुभाष, भाई खुश गुलिया, प्रिंस, अर्शवीर, अली पहलवान, अनुज, नैतिक और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बुलबुल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें