फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी के अब छह और स्कूल होंगे पीएमश्री, विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब धर्मनगरी में 12 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल होंगे। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी सूची के मुताबिक धर्मनगरी को छह और नए पीएम श्री स्कूलों की सौगात मिली है। पहले जिले में छह पीएम श्री राजकीय स्कूल बनाए गए हैं। इन स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड से एफिलिएशन होने के बाद अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी लेकिन अभी विभाग द्वारा अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने का फरमान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं अन्य राजकीय स्कूलों की बजाय ज्यादा मिलेंगी। पहले से बनाए गए छह पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रत्येक स्कूल के कायाकल्प को लेकर लाखों रुपये का बजट दिया गया है जोकि 31 मार्च तक खर्च करना है। नए बनाए गए पीएम श्री स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और पाठ्य सामग्री पर प्राचार्यों से डीईईओ चर्चा करेंगे और नए सत्र से इन स्कूलों को सुविधाएं मिलनी शुरू होंगी।

पहले ये थे जिले के छह पीएम श्री स्कूल
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनी
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झांसा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुलडेहरा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरीड़वा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवीदास पुरा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक दुधला

धर्मनगरी को ये मिले नए छह पीएम श्री स्कूल
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगोली जट्टान
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उमरी
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारना

ये मिलेंगी पीएम श्री स्कूलों में सुविधाएं
पीएम श्री स्कूल योजना के तहत विद्यार्थी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा ले सकेंगे और जहां वर्तमान तकनीक से जोड़ने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं तो वहीं व्यावहारिक और शारीरिक शिक्षा का भी प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जा रहा है, ताकि मानसिक और शारीरिक तौर पर भी विद्यार्थी स्वस्थ रहें। आधुनिक तकनीक की लाइब्रेरी और लैब की सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके अलावा भी विद्यार्थियों को सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


जिले को छह और नए पीएम श्री स्कूलों की सौगात मिली है। नए मिले स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और पाठ्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर प्राचार्यों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें स्कूलों के विकास को लेकर नीति बनाई जाएगी। सीबीएसई एफिलिएशन को लेकर अभी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

- विनोद कौशिक, डीईईओ, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें