फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी साधारण नहीं बल्कि अद्भुत भूमि : बागेश्वर बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हरियाणा में कुरुक्षेत्र साधारण नहीं बल्कि अद्भुत भूमि है। हरियाणा का मतलब ही हरि का आना है। यहां भगवान खुद आए हैं। कुरुक्षेत्र वह भूमि है, जहां विश्व का सबसे बड़ा धर्म युद्ध हुआ था। इसी भूमि पर ही भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश पूरी मानवता के लिए दिया था। धीरेंद्र शास्त्री रविवार को कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर शुरू हुई तीन दिवसीय हनुमंत कथा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पहली बार धर्म की भूमि कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं जहां पवित्र ब्रह्म सरोवर के तट पर उन्हें श्री हनुमंत कथा करने का अवसर मिला है। हनुमान जी अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता हैं। वह हर किसी का संकट हर लेते हैं, हमें उनके चरणों में बार-बार प्रणाम करना चाहिए, जो भक्त हनुमान जी की पूजा करते हैं उन पर कभी संकट नहीं आ सकता। बागेश्वर बाबा ने भजनों के जरिए हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भी मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के पहले दिन हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़ सहित कई राज्यों के हजारों की संख्या में भक्त कथा श्रवण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें