फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते जाम से जूझती रही धर्मनगरी, पुलिस प्रशासन के दावे हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते दिनभर शहर में जाम की समस्या बनी रही, जिसके चलते आमजन को दिक्कतों से जूझना पड़ा। हालांकि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए थे, इसके लिए छह एसपी, 12 डीएसपी और 16 कंपनियों को तैनात किया गया था। जबकि शहर की सड़कों पर पुलिस कर्मचारी न के बराबर ही नजर आए, जिसके चलते पूरे शहर में जाम की समस्या रात 10 बजे तक बनी रही। बता दें कि उपराष्ट्रपति के आगमन के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से कई रूटों को डायवर्ट भी किया गया था, लेकिन फिर भी वाहन चालकों को जाम में कई घंटाें तक फंसे रहने के कारण परेशानियों से जूझना पड़ा, जाम में फंसे वाहन चालक जाम से निकलने के लिए प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को देखने के लिए रविवार को दो लाख के करीब पर्यटक ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे, जिसके चलते दिन भर पर्यटकों की भारी भीड़ ब्रह्मसरोवर तट पर उमड़ी रही। महोत्सव में अपने वाहनों से पहुंचे पर्यटकों को जाम में फंसने से दिक्कतें झेलनी पड़ीं, इसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए सभी इंतजाम बौने नजर आए। धर्मनगरी में पिपली से थर्ड गेट तक जाम रहा तो वहीं ब्रह्मसरोवर तट से होकर पिपली जाने वाले सौ फुटा रोड पर भी भारी जाम की समस्या बरकरार रही। वहीं शहर के बाजार में भी जाम जैसे हालात बने रहे। पर्यटक अपने वाहनों को लेकर बाजार से निकलने की कोशिश में जुटे रहे। इसके अलावा थर्ड गेट चौक, बिरला मंदिर चौक, आंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा चौक, मोहन नगर चौक पर भारी जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें