फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरी का सामान खरीदने का आरोपी ढाबा संचालक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। अवैध तौर पर लोहे के सामान की खरीद-फरोख्त करने के मामले में पुलिस ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसविंद्र सिंह निवासी त्यौड़ा के कब्जे से 112 किलोग्राम लोहा पत्ती बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि थाना शाहाबाद पुलिस टीम रत्नगढ़ गांव के नजदीक गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि नटराज वैष्णो ढाबा संचालक जसविंद्र सिंह उसके ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकने वाले ट्रक चालकों से लोहे का चोरी का सामान सस्ते दाम पर खरीदता है। बाद में उसे महंगे दाम बेच देता है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा लोहे का काफी सामान बरामद हो सकता है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जसविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से 112 किलोग्राम लोहा पत्ती बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें