कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में कृमि मुक्ति अभियान के तहत यूथ रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से छात्राओं को निशुल्क एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। अभियान के दौरान 19 वर्ष तक की आयु की 300 छात्राओं ने दवा का सेवन किया। संयोजिका डॉ. सोनिया रानी ने बताया कि एल्बेंडाजोल पेट के कीड़ों के संक्रमण के उपचार में उपयोगी और सुरक्षित दवा है। प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कृमि संक्रमण से बचाव के साथ एनीमिया, कमजोरी और एकाग्रता में कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर यशु, नीतू, डॉ. लतिका और ईशा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने सहयोग दिया।