कुरुक्षेत्र। केयू नॉन टीचिंग क्लब में कथा के दौरान मंच पर आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्रावण मास के अवसर पर केयू नाॅन टीचिंग क्लब में श्री शिव महापुराण की कथा कराई जा रही है। इसमें कथावाचक अनिल शास्त्री ने भगवान शिव-पार्वती के दिव्य स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता शिवजी के अंग से ही उत्पन्न हुए हैं। शास्त्री ने बताया कि सूत जी बोले- हे ऋषियों, कथा को सुनने की आंतरिक इच्छा है, इसलिए धन्यवाद के पात्र हैं। ब्राह्मणों, भगवान शंकर का रूप साधु, राजसी और तामसी तीनों प्रकृति के मनुष्यों को सदा आनंद प्रदान करने वाला है। यह कथा प्रोफेसर हिम्मत सिंह सिन्हा न्यास समिति एवं श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रही है। इस अवसर पर संतकुमार, मदन रंगा, भारत भूषण, राजकुमार, डॉ. रीना गुप्ता, सरिता शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद