फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भक्तों ने की परशुराम एवं हनुमान की पूजा

विज्ञापन
पिहोवा। भगवान परशुराम को नमन करते महंत विश्वनाथ एवं अन्य श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
पिहोवा। श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम जयंती के मौके पर कार्यक्रम हुआ। मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरि के सान्निध्य में भगवान परशुराम व रूद्र अवतार हनुमानजी की पूजा-अर्चना की गई। महंत विश्वनाथ गिरी ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। जब-जब पृथ्वी पर पाप और अत्याचार बढ़ा, भगवान किसी न किसी अवतार के रूप में प्रकट होकर उसे समाप्त करने आए हैं। इसी तरह भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में भगवान परशुराम ने जन्म लिया और पृथ्वी से 21 बार दुष्टों का संहार किया। संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने कहा कि भगवान परशुराम के सिद्धांत अनुकरणीय हैं। इस अवसर पर महंत धीरज पुरी, महंत आत्मानंद गिरि, पंडित नरेश कौशल, शुभम शर्मा और चंदन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें