कुरुक्षेत्र। दुखभंजन मंदिर में सोमवार को हवन यज्ञ किया गया, जिसमें शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहूति डाली और पूजा-अर्चना की। भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की और शिवलिंग को रुद्राक्षमाला व फूलों से सजाया गया। पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि शिव बहुत दयालु है। ऐसी मान्यता है कि यदि शिव आपसे प्रसन्न है तो आपको किसी भी संकट का सामना नही करना पड़ेगा। सच्चे मन से भोले बाबा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस अवसर पर मैनेजर एचके पाल, कुलवंत सिंह भट्टी, ज्ञान चंद पराशर, सुशील कुमार शास्त्री, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र कौशिक, श्याम सुंदर अरोड़ा, धर्मदत्त शर्मा, राजपाल कोहली, डा. सत्य नारायण शर्मा, बलजीत सैनी, सतीश आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद