फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने की हनुमान जी की पूजा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दु:ख भंजन मंदिर में वीर हनुमान जी की पूजा करते श्रद्धालु। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दुखभंजन मंदिर में मंगलवार को हवन किया गया, जिसमें वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहूतियां डालीं। वीर बजरंगी को सिंदूर व फूलों से सजाया गया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि पवनपुत्र हनुमान को भगवान शिव का 11वां अवतार माना गया है। उनका अवतार रामभक्ति और भगवान श्री राम के कार्यों को सिद्ध करने के लिए हुआ था। वे बाल ब्रह्मचारी थे और बचपन से लेकर अपना पूरा जीवन उन्होंने राम की भक्ति और सेवा में समर्पित कर दिया था। इस अवसर पर मैनेजर एचके पाल, कुलवंत सिंह भट्टी, ज्ञान चंद पराशर, सुशील कुमार शास्त्री, राजकुमार शर्मा, राजपाल कोहली, डाॅ. सत्य नारायण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, आनंद वालिया, श्याम बारना, कमल किशोर शर्मा आदि श्रद्धालु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें