फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर किए मां शैलपुत्री के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पहले नवरात्र पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगीं। इसी तरह बालापुर गांव में स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप के दर्शन कर मां शैलपुत्री के समक्ष दूध दही, प्रसाद व फल फूल आदि अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी। पुजारी शंभू गिर ने बताया कि मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मन को शांति मिलती है तथा कारोबार में भी बरकत होती है। मां दुर्गा सप्तमी के अवसर पर मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा तथा दुर्गा अष्टमी पर मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें