फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सर्वसुख कामना के साथ भक्तों ने की महादेव की अर्चना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दु:खभंजन महादेव मंदिर में जला​भिषेक अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्राचीन दुखभंजन मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों ने सर्वसुख की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोलेनाथ से कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। शिवलिंग को रुद्राक्ष माला और फूलों से सजाया गया। हवन में भक्तों ने आहुतियां डालीं। पुजारी सुशील शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव भोले भंडारी हैं। जग का कल्याण करने वाले हैं। सृष्टि के कल्याण के लिए जीर्ण-शीर्ण वस्तुओं का विनाश आवश्यक है। इस विनाश में ही निर्माण के बीज छिपे हुए हैं। इसलिए शिव संहारकर्ता के रूप में निर्माण व नवजीवन के प्रेरक भी हैं। सृष्टि पर जब कभी कोई संकट पड़ा तो उसके समाधान के लिए वे सबसे आगे रहे। इस अवसर पर कुलवंत सिंह भट्टी, ज्ञान पराशर, राजकुमार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजपाल कोहली, प्रदीप तिवारी, गुलाब सिंह, हर्षित मिगलानी और सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें