लाडव। अखंड हनुमान मंदिर मथाना चौकी में भक्तों को प्रसाद देकर आशीर्वाद देते स्वामी सत्यानंद। स्व
लाडवा। अखंड हनुमान मंदिर मथाना चौकी में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन, सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तों ने सिंदूर युक्त तेल और लंगोट चढ़ाकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। पुजारी धर्मेंद्र अग्रिहोत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न करवाया। मुख्य यजमान हरजीत सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद विशाल भंडारा लगाया गया। स्वामी सत्यानंद ने कहा कि हनुमान जी सच्चे भक्तों के संकट दूर कर उन्हें साहस और आत्मबल प्रदान करते हैं।