फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुखभंजन मंदिर में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दुखभंजन मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली और पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की। शिवलिंग को रुद्राक्षमाला व फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव भोले भंडारी हैं और जग का कल्याण करने वाले हैं। सृष्टि के कल्याण के लिए जीर्ण-शीर्ण वस्तुओं का विनाश आवश्यक है। इस विनाश में ही निर्माण के बीज छिपे हुए हैं, इसलिए शिव संहारकर्ता के रूप में निर्माण एवं नवजीवन के प्रेरक भी हैं। इस अवसर पर ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, मैनेजर एचके पाल, सुशील पुजारी, सुभाष सैनी, डाॅ. श्याम लाल गुप्ता, संदीप मरवाह, जवाहर मौदगिल, ओमप्रकाश शर्मा, वेदभूषण अग्रवाल, आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें