कुरुक्षेत्र। महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालु व जत्थे 15 अप्रैल तक आवेदन करें। श्रद्धालु जिला स्तर पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उपायुक्त मुकुल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गृह विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिले के ऐसे श्रद्धालुओं, यात्रियों व जत्थों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो कि महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जून-2022 में जाना चाहते हैं। ऐसे श्रद्धालु व जत्थे गृह विभाग द्वारा जारी प्रोफार्मा में अपने आवेदन 15 अप्रैल तक उपायुक्त कार्यालय में जमा करा सकते हैं। संवाद