फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिशक्ति माहागौरी की पूजा करने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रों की श्री दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा और दिन भर मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती रही। मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया तो वहीं मंदिरों व घरों में भी सुबह ही कन्या पूजन भी कराया गया। विशेष कार्यक्रम का आयोजन देवी कूप मां भद्रकाली शक्तिपीठ में किया गया, जहां मां दुर्गा के आठवां स्वरूप आदिशक्ति माहागौरी देवी की पूजा की गई।
विज्ञापन

पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि मां के नौ रूपों और 10 महाविद्या सभी आदिशक्ति के अंश और स्वरूप हैं। लेकिन महादेव के साथ उनकी अर्धांगिनी के रूप में महागौरी हमेशा विराजमान रहती हैं। मंदिर की मुख्य पुजारिन शिमला देवी द्वारा मां को नारियल का भोग लगाया गया और साथ ही सफेद फूल अर्पित किए गए। भक्त अष्टमी और नवमी दोनों के दिन ही अपना नवरात्रि व्रत समापन करते हैं। मंदिर में श्रीदेवीकूप पर आज लोग लगातार कन्या पूजन कर रहे थे ।
मंदिर में प्रात: कालीन मंगला आरती में महागौरी बीज मंत्र का जाप भी किया गया, इसमें करण गुप्ता व कुमार परिवार ने भाग लिया। अन्नपूर्णा भंडारे में प्रात: नौ बजे संदीप डाबर द्वारा, दोपहर 12 बजे जतिन अरोड़ा , शाम पांच बजे अन्नपूर्णा भवन भंडारा गुप्ता परिवार, तालाब भंडारा शाम पांच बजे सुरेंद्र कुमार वर्मा, कुमकुम वर्मा, सचिन वर्मा द्वारा आयोजित किया गया। गौरतलब है कि भक्तजन भंडारे का प्रसाद नौ अक्तूबर तक ग्रहण कर सकते हैं । इस मौके पर नरेंद्र वालिया, डॉ. अन्नु पॉल, निकुंज शर्मा, हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, मीना जोशी, स्नेहिल शर्मा, देवांशु शर्मा, देवेंद्र गर्ग, संजीव मित्तल, हितेश, आशीष दीक्षित, हाकम चौधरी, मनीष, ऋषि, बलवान, देवेंद्र, भीम, विशु, वैभव इत्यादि सेवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें