फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: धर्मनगरी में सावन की शिवरात्रि पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 02 Aug 2024 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

शिवरात्रि पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से धर्मनगरी के शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा था तो वहीं हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्तों की भी लगातार भीड़ उमड़ रही थी। पूरे जिले का माहौल शिवमय बना हुआ था।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में शिवलिंग पर जल चढ़ाते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सावन की शिवरात्रि पर सुबह से ही शिवालयों में पूजा अर्चना शुरू हो गई। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। 
विज्ञापन


शिवरात्रि पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से धर्मनगरी के शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा था तो वहीं हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्तों की भी लगातार भीड़ उमड़ रही थी। पूरे जिले का माहौल शिवमय बना हुआ था। कांवड़ियों के लिए जगह-जगह अनेक संस्थाओं की ओर से सहायता शिविर लगाए गए थे। रात भर इन शिविरों के साथ-साथ शिवालयों के आसपास भी उत्सव सा माहौल बना रहा। सुबह होते ही शिव भक्त पूजा अर्चना करने लगे। धर्मनगरी में मुख्य तौर पर कालेश्वर महादेव मंदिर, दुखभंजन महादेव मंदिर, स्थाणेश्वर महादेव मंदिर, संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय धाम में हजारों की संख्या में शिव भक्त जमा हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें