कुरुक्षेत्र। श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर एवं तीर्थ परिसर में हवन के दौरान आहुति डालते जयभगवान
कुरुक्षेत्र। शुक्ला सप्तमी के अवसर पर श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर कमोदा में हवन की पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान जयभगवान शर्मा ने शिवाभिषेक किया। श्री जयराम विद्यापीठ की ओर से रोहित शर्मा, केके कौशिक एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में 48 कोस निगरानी एवं विकास समिति चेयरमैन रविंद्र सांगवान सहित लालचंद, हरिशरण शर्मा, नरेश शर्मा, मास्टर जोगिंदर, चौ. वकील सिंह, पवन शर्मा, प्रवीण शर्मा एवं अन्य मौजूद रहे। शिवाभिषेक करके मेला, हवन एवं भंडारा शुरू किया गया। जयभगवान डीडी ने भोजनालय प्रांगण को नेक कमाई से पक्का करने के कार्य की भी शुरुआत कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई।