फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भगवती जागरण में भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव झांसा में भगवती जागरण के दौरान ज्योति प्रचंड करते सेवक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। श्री दुर्गा भजन मंडली झांसा के तत्वावधान में विशाल भगवती जागरण हुआ। श्रद्धालुओं ने नारियल व चुनरी चढ़ाकर मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाया। कमेटी प्रधान जगदीश गाबा ने बताया कि जागरण में भाजपा नेता डीडी शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। ज्योति प्रचंड जगदीश पूजानी ने की। डीडी ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं। जागरण की रात्रि में मां के विभिन्न स्वरूप लक्ष्मी, सरस्वती और काली माता का आह्वान कर रहे हैं। जिस प्रकार मां ने राक्षसों का वध किया था, उसी प्रकार व्यक्ति को भीतर के डर, क्रोध और नकारात्मकता को समाप्त करने का संकल्प करना चाहिए। गायक तांशूल मक्कड़ और राजेश मक्कड़ ने गणेश वंदना के साथ महामाई का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कलाकारों ने झांकियों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सरपंच पवन गाबा, पूर्व सरपंच राजपाल, पुनीत मल, सुभाष दहिया, जानू ग्रोवर, सुरेश खुराना, निशांत, नरेश, हरीश और सोनू मुंजाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें