फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु

Mon, 27 Apr 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देर सायं न्यू कालोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर के पास राधा कृष्ण महिला मंडल की ओर से माता की चौकी व विशाल भंडारे का आयोजन किया। सर्व प्रथम पंडित अंकित शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत नवग्रह पूजन-अर्चन संपन्न कराया। जाने-माने भजन गायकों ने एक के बाद एक माता की भेंटें पेश कर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। शशी चानना ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमें अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं। मां की ज्योति के प्रकाश को भोग लगाकर भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कंजक पूजन करके उन्हें लाल चुनरी समेत कई तरह का सामान वितरित किया। रेनू चावला, आशा अरोड़ा, ममता खत्री, कविता तनेजा, दीक्षा चानना, आशा शर्मा, रचना गाबा, सुमन मदान , सीमा मिगलानी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें